रूड़की
रूड़की के साउथ सिविल लाइन में भारी बारिश के चलते हुए जलभराव को लेकर पिछले एक सप्ताह से लगातार चक्कर काट रहे नेताओं के लिए यह तस्वीर बहुत ही दुखदाई और हिलाने वाली होगी कि आखिरकार यह सब कुछ कैसे हो गया। खानपुर विधायक उमेश कुमार के द्वारा जो 24 घंटे का वादा किया गया था उस पर वह खरा उतरे और लाखों रुपए का पाइप मंगवा कर बड़े-बड़े पंपसेट लगाकर उमेश कुमार के द्वारा जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को निदान दिलाने के लिए पानी को रुड़की दिल्ली मार्ग हाईवे से साउथ सिविल लाइन के बीच पाइप को ले जाकर कालोनी के बेक साइड नाले में डाल दिया गया जिसके बाद जब यह ऑपरेशन उमेश कुमार का सफल साबित हुआ तो कॉलोनी वासियों ने खुशी का इजहार करते हुए विधायक उमेश कुमार को कॉलोनी के बीच बिठाकर दूध से नायक फिल्म के हीरो की तरह नहलाया। वहीं इस दौरान उमेश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया