
देहरादून
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जनपद में शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद के अवस्थित शराब की दुकानों में नियमित अभियान चलाकर औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही दुकानों पर अनिवार्यत: रेट लिस्ट चस्पा करने, तथा हमारी दुकान पर ओवर रेटिंग नही होती है की बैनर लगाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के निर्देशो के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकान ट्रांसपोर्ट नगर, विदेशी मदिरा की दुकान रानी पोखरी, मोथरोवाला महिंद्रा शोरूम के पास, देशी मदिरा की दुकान डोईवाला, हरिद्वार बायपास रोड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देसी मदिरा की दुकान हरिद्वार बाईपास रोड स्टॉक रजिस्टर अद्यतन नहीं पाया गया जिस पर संबंधित अनुज्ञापी पर अर्थदंड की कार्रवाई गतिमान है।
निरीक्षण के दौरान सभी अनुज्ञापियो को निर्देशित किया गया कि दुकान पर ओवर रेटिंग नहीं की जा रही है संबंधी पोस्टर चस्पा करें तथा ग्राहकों को बीजक भी दें।
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया कि विभिन्न माध्यमों से शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतें पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। तथा दुकानों पर अनिवार्यतः पोस्टर चस्पा किया जाए कि इस दुकान पर निर्धारित मूल्य पर शराब एवं बियर की बिक्री की जा रही है कोई ओवर रेटिंग नहीं की जा रही है। पोस्टर ना लगाने वाली दुकानों पर कार्यवाही करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। साथ ही ओवर रेटिंग एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आबकारी एक्ट में वर्णित प्रावधानों के अनुसार कठौर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ओवर रेटिंग पर छापामारी अभियान जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश