देहरादून
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के निलंबित पदाधिकारी नरेंद्र शाह को एम्स ऋषिकेश से डिस्चार्ज के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शाह पर क्लब की तीन प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने छेड़छाड़ और अश्लील बातें करने का आरोप लगाया था।
आरोपी कोच नरेंद्र शाह गिरफ्तार। नाबालिग से फोन पर अश्लील बातचीत का ऑडियो वायरल होने के बाद यह मामला सामने आया था। जिसके बाद आरोपित कोच ने जहरीला पदार्थ का सेवन किया था। जिसके बाद आरोपी को दून अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। लेकिन बीते दिनों पहले शाह को तबियत बिगड़ने के चलते एम्स रेफर किया गया था।
इन धाराओं पर दर्ज है मुकदमा
नरेंद्र शाह पर आईपीसी की धारा 354,506,7/8 पॉक्सो एक्ट, धारा-3 और एससी-एसटी एक्ट में भी केस दर्ज है। शुक्रवार को आरोपी कोच शाह को न्यायालय पेश किया जाना है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू