देहरादून
आज दिनांक 31/08/2024 को थाना राजपुर को सूचना मिली कि जाखन क्षेत्र में एक युवक द्वारा अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर मृतक युवक की पहचान अंशु पुत्र स्व०रिकी मेशी, उम्र 19 वर्ष निवासी विवेक विहार, भाग 2 कृष्णा नगर, जाखन, राजपुर के रूप में हुई। मौके पर परिवार जनों की मदद से युवक के शव को नीचे उतारा गया। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक उपरोक्त नशे का आदी था तथा पूर्व में चोरी के आरोप में भी जेल जा चुका था। मृतक अपनी मां व बहनों के साथ उक्त मकान पर किराए पर रहता था। पुलिस द्वारा शव का पंचायत नामा भरकर शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु मोर्चरी में भिजवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश