देहरादून
जिले के डोईवाला में रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। खता रोड पर गैस सिलेंडर से भरे ट्रक ने एक साइकिल सवार मासूम को टक्कर मार दी। इस दौरान बच्चा ट्रक की चपेट में आ गया और कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 12.30 बजे की है। हादसा होते ही आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बच्चे की शिनाखत नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया गया है। आस-पास के क्षेत्रों में बच्चे की शिनाखत के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू