ऋषिकेश
बैराज रोड पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के कैंप कार्यालय के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक कार में आग लग गई। आग लगते ही कैंप कार्यालय और आसपास अफरा-तफरी फैल गई।
कैंप कार्यालय में तैनात कर्मचारियों ने आग को बुझाने के काफी प्रयास किए, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इसीबीच सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर बमुश्किल काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कार आखिर किसकी है, फिलहाल पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस कार के नंबर UK08AR3145, जो कि हरिद्वार का है से भी संबंधित व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास कर रही है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू