किच्छा
किच्छा के बरा क्षेत्र के उत्तमनगर गुरुद्वारे में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसमे सवार करीब दो दर्जन श्रद्धालु बुरे तरीके से घायल है जबकि 6 लोग इस घटना में मारे गए है
जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म के बसघर क्षेत्र से ट्रैक्टर ट्राली में करीब तीन दर्जन लोग बरा क्षेत्र के उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में दर्शन करने जा रहे थे जैसे ही ट्रैक्टर ट्राली सिसैया मोड़ पर मुड़ी तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर जोरदार थी जिसके चलते ट्रैक्टर ट्राली में सवार श्रद्धालु इधर उधर टकरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टक्कर से कई श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है जिसमें कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं घटना उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर घटित हुई है घटना की जानकारी मिलते ही दोनो राज्यों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और आनन-फानन में घायलों को किच्छा के सामुदायिक अस्पताल में लाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज और रुद्रपुर के जिला अस्पताल समेत कई निजी अस्पतालों में रेफर किया गया है इस घटना में 6 लोगो की मौत हो गई है

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश