देहरादून
आपदा कंट्रोल रूम देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि सहसपुर की एक बरसाती नदी में अतिवृष्टि से जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है जिस कारण नदी में बने टापू पर कुछ लोग फंस गए है जो वहां से निकलने में असमर्थ है।
उक्त घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व से ही अलर्ट SDRF टीमें सहस्त्रधारा व डाकपत्थर से त्वरित रेस्क्यू हेतु मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF रेस्क्यू टीमों द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रात्रि के घनघोर अंधेरे व नदी के बढ़े जलस्तर में अत्यधिक साहस का परिचय देते हुए टापू पर फंसे 05 लोगों को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए राफ्ट के माध्यम से सुरक्षित किनारे लाया गया।
उक्त लोगों द्वारा सुरक्षित निकाले जाने के बाद SDRF टीम को धन्यवाद किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश