हरिद्वार: बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की प्रेरणा से भारतीय जनता पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर डॉ. निशंक ने कहा कि जिस प्रकार से देश की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रही है, वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस के पास ना तो नेता ही रहेंगे और ना ही कार्यकर्ता।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विगत आठ वर्षों में देसी नहीं अपितु विदेश में भी भारत का डंका बजा है और भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, हमारे लिए गर्व की बात है और आज जिस प्रकार बामसेफ के संस्थापक सदस्य ऐसे वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी आस्था भाजपा में व्यक्त की है उससे यह सिद्ध होता है कि बसपा और कांग्रेस के भ्रम जाल से अब लोग मुक्त हो रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रांतीय नेता मीनू कुमार, पूर्व बीडीसी सचिन मुखिया, पंकज कुमार उपप्रधान, मोकम सिंह सभासद नगर पंचायत भगवानपुर, वीर सिंह बीडीसी सदस्य, शुभम सहगल एडवोकेट ,ब्लाक महासचिव कांग्रेस सतीश कुमार, वीरेंद्र सिंह अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ,कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सचिन मुखिया आदि के नेतृत्व में कांग्रेस और बसपा के 452 कार्यकर्ताओं ने भाजपा की।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मास्टर सत्यपाल चंदन त्यागी, राजकुमार कसाना, भाजपा उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, देशपाल रोड, शोभाराम प्रजापति, रविंदर कौर, मनोज गौतम, जिला महामंत्री आदेश सैनी, विकास तिवारी जिला जिला मंत्री ,राजीव भट्ट मंडल अध्यक्ष,पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह ने की।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन