हरिद्वार: फर्जी तरीके से भूमि बेचे जाने के नाम पर दो व्यक्तियों ने किसान से चार लाख की रकम हड़प ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव निवासी कपिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 11 अप्रैल को वह लक्सर तहसील में किसी कार्य से अपने अधिवक्ता के पास गया था। यहां दो युवक बृजमोहन और प्रमोद निवासी महाराजपुर कला पहले से बैठे थे। प्रमोद ने अधिवक्ता से कहा कि उसकी पत्नी बीमार है और उसका रुड़की के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसके ऑपरेशन के लिए उसे चार लाख रुपये की जरूरत है। इसके लिए वह अपनी तीन बीघा भूमि का बैनामा कर देगा और रकम वापस करने पर अपनी भूमि को वापस छुड़ा लेगा।
कपिल के अनुसार अधिवक्ता ने उससे कहा कि अगर उसके पास पैसा हो तो उसकी भूमि का बैनामा करा कर वह उसे पैसे दे दे। इसपर उसने हामी भर दी और अगले रोज दो लाख नकद और दो लाख के चेक के माध्यम से अधिवक्ता के चेंबर पर रकम उनको दे दी। जिस पर प्रमोद ने तीन बीघा भूमि का बैनामा उसके पुत्र शिवम के नाम कर दिया।
आरोप है कि जब 25 अप्रैल को बैनामा लेने के लिए तहसील कार्यालय गया, तो यहां मिले एक व्यक्ति ने बताया कि प्रमोद से जो भूमि उसने खरीदी है, वह उसका पहले ही दो लोगों के नाम बैनामा कर चुका है। जब उसने तहसील से नकल निकलवाई तो उसे अपने साथ, धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन