देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 513 मामले सामने आए हैं, जबकि 22 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 30 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 52 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,849 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 3,088 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 9,258 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 35 हजार 478 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 13 हजार 379 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 114 रह गई है। वहीं आज 38,872 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 89
बागेश्वर 16
चमोली 25
चम्पावत 08
देहरादून 114
हरिद्वार 79
नैनीताल 51
पौड़ी 35
पिथौरागढ़ 32
रुद्रप्रयाग 10
टिहरी 17
उधमसिंह नगर 18
उत्तरकाशी 19
वहीं प्रदेश में 335 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 50 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन