देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 619 मामले सामने आए हैं, जबकि 16 संक्रमितों की मौत हुई है, वहीं अस्पतालों की ओर से बैकलॉग मौत के आंकड़े भेजे जाने का सिलसिला जारी है। आज 17 बैकलॉग के आंकड़े भेजे गए हैं। आज कुल मौत के आंकड़ों में 33 मौतों का आंकड़ा जुड़ा है। अब तक प्रदेश में कुल 6,664 लोगों की जान जा चुकी है।
प्रदेश में आज 2,531 मरीज ठीक हुए हैं। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 17,305 रह गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 33 हजार 578 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 3 हजार 659 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 175 रह गई है। वहीं आज 34,497 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
आज जिलेवार आंकड़े:
अल्मोड़ा 118
बागेश्वर 09
चमोली 42
चम्पावत 07
देहरादून 127
हरिद्वार 98
नैनीताल 83
पौड़ी 23
पिथौरागढ़ 20
रुद्रप्रयाग 10
टिहरी 29
उधमसिंह नगर 31
उत्तरकाशी 22
वहीं प्रदेश में 279 ब्लैक फंगस (म्यूकोर माइकोसिस) के मामले सामने आ चुके हैं। इनमे से 44 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश