देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में आज कोरोना के 5,403 मामले सामने आए हैं, जबकि 128 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 3,344 मरीज ठीक भी हुए हैं। 34,316 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 55,436 हो गई है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 97 हजार 023 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 34 हजार 488 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 2,930 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या 282 हो गई है।
आज अल्मोड़ा में 167, बागेश्वर में 105, चमोली में 169, चम्पावत में 215, देहरादून में 2026, हरिद्वार में 676, नैनीताल में 458, पौड़ी में 139, पिथौरागढ़ में 150, रुद्रप्रयाग में 35, टिहरी में 415, उधमसिंह नगर में 656 और उत्तरकाशी में 192 मामले सामने आए हैं।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन