देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश में आज कोरोना के 8,390 मामले सामने आए हैं, जबकि 118 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं आज 4,771 मरीज ठीक भी हुए हैं। 30,335 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी 71,174 हो गई है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 38 हजार 383 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 1 लाख 58 हजार 903 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, अब तक 3,548 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 375 हो गई है।
आज अल्मोड़ा में 247, बागेश्वर में 237, चमोली में 175, चम्पावत में 322, देहरादून में 3430, हरिद्वार में 812, नैनीताल में 636, पौड़ी में 203, पिथौरागढ़ में 208, रुद्रप्रयाग में 271, टिहरी में 424, उधमसिंह नगर में 1159 और उत्तरकाशी में 266 मामले सामने आए हैं।



More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर