देहरादून
दिनांक: 09/11/2026 को व्हट्सअप ग्रुप के माध्यम से सूचना मिली कि गम्भीर रूप से बीमार एक वृद्ध महिला, जो हिमालयन हास्पिटल जॉलीग्रान्ट देहरादून में उपचाराधीन है तथा जिनकी प्लेटलेट्स मात्र 4000 ही बची हैं को उपचार हेतु रक्त की नितान्त आवश्यकता है। सूचना पर पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त कां0 शाहनवाज द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हास्पिटल पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान कर उपचाराधीन महिला की सहायता की गयी, जिस पर उपचाराधीन महिला के परिजनों द्वारा पुलिसकर्मियों द्वारा उपलब्ध कराई गई त्वरित सहायता के लिये उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली को प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।
*कां0 शाहनवाज इससे पूर्व भी 86 बार रक्तदान कर चुके हैं।

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में किया देवभूमि रजत जयंती पार्कों एवं विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना