देहरादून
कोतवाली नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सेनेटरी की दुकान में हुई चोरी का 48 घंटे के अंदर किया खुलासा,साथ ही घटना में शामिल सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।जिनमें 3 महिला व 4 पुरुष शामिल है।आपको बता दें कि आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त टेंपो व चोरी किया गया।सेनेटरी का लगभग 3 लाख से अधिक रुपए का माल भी बरामद किया गया है।गौरतलब है की 26 जुलाई को देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में एक सेनेटरी की दुकान में चोरी हुई थी जिसके बाद पुलिस लगातार चोरों की तलाश में जुटी हुई थी वही पुलिस ने मोथरोवाला पुल से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया की सातों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं इन पर पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है और इनका अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है।वही चोरी का खुलासा करने वाली टीम को 5 हजार का इनाम देने की भी घोषणा की है।

More Stories
नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 3 अभियुक्तों का दून पुलिस ने शान्ति भंग में किया गिरफ्तार, उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन का कर रहे थे अनुचित उपयोग
फिल्मी स्टाइल में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, चावल के नये कट्टों में अवैध स्मैक को छिपाकर करता था तस्करी
नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार