देहरादून
सड़क से कार हटाने को लेकर हुए विवाद में दंबग कार सवारों में एक ने फायरिंग कर दी। कहा जा रहा है कि मौके पर चार फायर किए गए। जिस व्यक्ति से विवाद में फायर किए गए उसने डालनवाला थाने में केस दर्ज कराया।
इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि घटना 10 जुलाई की देर रात की है। रजत नौटियाल निवासी पीपलमंडी उत्तरकाशी हाल निवासी गढ़ी कैंट ग्रेट वेल्यू तिराहे के पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान एक कार बीच सड़क पर खड़ी थी। उन्होंने सवार लोगों को हटाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने बीच सड़क पर गाड़ी नहीं खड़ने को लेकर कहा। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद चार लोगों में एक ने पिस्टल निकाला और पीड़ित को डराते हुए चार फायर किए। आरोप है कि फायरिंग उन्हें निशाना बनाकर की गई। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 3 अभियुक्तों का दून पुलिस ने शान्ति भंग में किया गिरफ्तार, उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन का कर रहे थे अनुचित उपयोग
फिल्मी स्टाइल में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, चावल के नये कट्टों में अवैध स्मैक को छिपाकर करता था तस्करी
नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार