देहरादन
कोतवाली नगर क्षेत्र में रीठा मंडी के पास रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव मिला है. महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.
जानकारी के मुताबिक लक्की बाग पुलिस चौकी को सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक के किनारे खंडहर में महिला का अधजला शव मिला है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से मामले की जानकारी एकत्र की. शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. महिला का शरीर आधा जला हुआ था. उसके चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे।
एस पी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि शव का पंचनामा भर शव को अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी में रखवाया गया. शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, पुलिस कार्रवाई जारी है।

More Stories
नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 3 अभियुक्तों का दून पुलिस ने शान्ति भंग में किया गिरफ्तार, उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन का कर रहे थे अनुचित उपयोग
फिल्मी स्टाइल में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, चावल के नये कट्टों में अवैध स्मैक को छिपाकर करता था तस्करी
नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार