देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना प्रेमनगर पर वाहन चोरी के सम्बन्ध में प्राप्त अलग-अलग तहरीरों के आधार पर दर्ज मु0अ0सं0: 203/2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं 204/2026 धारा 303(2) बीएनएस के सम्बन्ध में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम का गठन कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थलों तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया तथा पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से दिनांक: 28-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्रांतर्गत विशान्त्री पुल के पास चैकिंग के दौरान 04 अभियुक्तों 01-अमन राजपूत 02-सागर 03-सागर पाल 04- मनप्रीत को उक्त घटनाओं में चोरी की गई मोटर साइकिल संख्या: यू0पी0-35-बीजे-7650 स्प्लेण्डर तथा स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीयू-7059 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे सभी नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के वाहनो को बेचने की फिराक में थे, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- अमन राजपुत पुत्र विकास राजपुत निवासी श्यामपुर भण्डारी गेट निकट खुंखरी चोक, प्रेमनगर, देहरादून उम्र 19 वर्ष
2-पवन सिह रावत पुत्र गणेश सिह रावत मूल निवासी ग्राम व पो0 वड्डा तह0 जाजरदेवल थाना व जिला पिथौरागढ हाल निवासी किरायेदार मलयाल का मकान श्यामपुर निकट खुंखरी चौक, प्रेमनगर देहरादून, उम्र 32 वर्ष
3- सागर पाल पुत्र शिवशंकर उम्र 27 वर्ष निवासी म0न0 39 सिवपुरी कालोनी विग न0 4 निकट पोस्ट ऑफिस, थाना प्रेमनगर देहरादून उम्र 27 वर्ष
4- मनप्रीत पुत्र रतनजीत सिह निवासी म0न0157 विंग न0 01 जनरल विंग, थाना प्रेमगनर देहरादून, उम्र 24 वर्ष
*बरामदगी:*
1- मो0सा0 यू0पी0- 35-बीजे-7650 स्प्लेण्डर
2- स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीयू-7059
*पुलिस टीम:-*
1- व0उ0नि0 संजय रावत
2- उ0नि0 प्रधुमन सिंह नेगी
3- अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह
4- अ0उ0नि0 जगदीश रावत
5- का0 राबिन
6- का0 बृजमोहन सिंह
7- का0 सत्येन्द्र प्रसाद

More Stories
बैंक कर्मी पर हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
55 लाख रुपये की साइबर ठगी के प्रकरण में STF की कार्रवाई, 1 साइबर अभियुक्त को पंजाब से किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा भ्रमण पर जा रहे उत्तराखण्ड के युवाओं को दी शुभकामनाएं, विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री