देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सक्रीय अपराधियों के विरुद्ध गुण्डा नियंत्रण अधि0 में चालानी कार्यवाही करते हुए उनके जिला बदर की कार्यवाही की गई। पूर्व में मा0 न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट जनपद देहरादून के आदेश के अनुपालन में विकासनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा पुत्र श्री अली हसन निवासी जीनगढ कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून उम्र 30 वर्ष, को दिनांक 09/04/2026 को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था तथा जनपद की सीमाओं से प्रवेश न करने की आवश्यक हिदायत दी गयी थी।
दिनांक – 22/09/2026 की प्रातः पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा, जिसे 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था, उसके द्वारा समय से पूर्व जनपद/थाना क्षेत्र की सीमा में प्रवेश किया है, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त जावेद उपरोक्त को आज दिनांक 22/09/2026 की प्रातः समय करीब 10.05 बजे जीवनगढ, विकासनगर से गिरफ्तार किया गया, जिसके विरुद्ध थाना विकासनगर में मु0अ0सं0- 293/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि01970 पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें अभियुक्त जमानत पर हैं।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
01- जावेद उर्फ अण्डा पुत्र अली हसन निवासी जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 30 वर्ष
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त:-*
1- मु0अ0सं0- 443/2023 धारा -25/4 आर्म्स एक्ट
2- मु0अ0सं0- 163/2023 धारा 380/457/411 भादवि
3- मु0अ0सं0: 440/2021 धारा 380/457/411 भादवि
4- मु0अ0सं0- 481/2018 धारा -295/120बी भादवि व धारा 3/5/11 गौवंश अधि0
5- मु0अ0सं0- 172/2017 धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट
6- मु0अ0सं0- 293/2026 धारा 3(1)/10 गुण्डा नियंत्रण अधि0 1970
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 सतेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी डाकपत्थर
2- का0 रविन्द्र चौहान
3- का0 कपिल जोशी

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम
दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति