देहरादून
दिनांक- 13/09/2026 को जसपाल सिंह चौधरी निवासी कारबारी देहरादून द्वारा थाना पटेल नगर पर 02 व्यक्तियों द्वारा मानक सिद्ध मंदिर से दान पात्र चोरी करने तथा घटना के दौरान लोगों द्वारा उन्हें मौके से पकड़ लिए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 632/26, धारा 305 ((a)) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए पटेलनगर पुलिस द्वारा घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों सौरभ सिंह थापा व राहुल को घटना में मंदिर से चुराये गये दान पात्र के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उनके द्वारा रैकी करने के उपरान्त सुनियोजित तरीके से उक्त मन्दिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1-सौरभ सिंह पुत्र श्रवण सिंह निवासी विष्णुकुंज काँलोनी बनियावाला कोतवाली पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष
2-राहुल पुत्र स्व0 विजेन्द्र सिंह निवासी पीपल का पेड गोरखपुर शिमला बायपास पटेलनगर देहरादून उम्र -26 वर्ष
*बरामदगी :-*
1- घटना में चोरी किया गया दान पात्र
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 रफत अली, चौकी प्रभारी नया गांव
2- हे०कां० अरुण
3-कां० भीष्म शाह

More Stories
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री