देहरादून
दिनाँक 03-07-2026 को वादी हरीश कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी जीएमएस रोड बसन्त विहार देहरादून द्वारा थाना पटेलनगर पर अज्ञात मोटर साईकिल सवारों द्वारा उनका मोबाईल फोन व नगदी छीनकर ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-414/2026 धारा-304(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अपराध की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटजो को चैक करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों की तलाश हेतु मुखबिर तन्त्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 04-07-2026 को घटना में शामिल एक अभियुक्त ऋषभ पुत्र स्व0 भास्कारानन्द को आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, घटना में शामिल अभियुक्त के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
ऋषभ पुत्र स्व0 भास्कारानन्द कपवाड, निवासी टर्नर रोड सी- 20, गोकुल एनक्लेव सोसायटी, क्लेमनटाउन, देहरादून, उम्र – 19 वर्ष
*बरामदगी :-*
रेड मी मोबाईल फोन सिल्वर रंग
*पुलिस टीम :-*
1- अ0उ0नि0 सर्वेश कुमार
2- कानि0 संदीप कुमार
3- कानि0 पंकज रावत

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की ₹ 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत, मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का किया आभार व्यक्त
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’’ पर हर्रावाला से वेरावल के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल