देहरादून
आज दिनांक 20 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना बसंत विहार का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर थाना में बने आवासीय भवन व बैरकों का निरीक्षण किया गया, थाने के मैस का निरीक्षण कर कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली।
मालगृह के निरीक्षण के दौरान मालखाने में रखे मालों के रखरखाव, उनके निस्तारण एवं संपूर्ण सरकारी संपत्ति की जानकारी ली गई। थाने पर उपलब्ध सरकारी संपत्ति व असलाह तथा दंगा नियंत्रण उपकरण , आपदा उपकरण का निरीक्षण किया गया, जिसका रखरखाव संतोषजनक पाया गया। थाने पर लंबित माल मुकदमाती, लावारिस , कुर्की आदि मालों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव के संबंध में आवश्य निर्देश दिए गए तथा एमवी एक्ट, लावारिस व अभियोगों से संबंधित मालों का शीघ्र निस्तारण व नीलामी प्रक्रिया किये जाने हेतु मालखाना मोहर्रिर को निर्देशित किया गया। इस दौरान असलाह के खोलने और जोड़ने के संबंध में सभी उप निरीक्षक एवं मौजूद कर्म०गणों से जानकारी कर उनका अभ्यास करवाया गया।
थाना अभिलेखो के निरीक्षण में सभी अभिलेखों को अध्यावधि करने हेतु निर्देशित किया तथा सीसीटीएनएस के अंतर्गत समस्त पोर्टल की जानकारी की गई तथा थाने पर नियुक्त समस्त उप निरीक्षक से उक्त पोर्टल में उनके द्वारा की गई कार्यवाही के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर पेंडिंग सूचनाओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज