देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चमोली के सवाड़ गांव में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के साथ ही केन्द्रीय मंत्रीमण्डल का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चमोली के प्रसिद्ध सवाड़ गांव में क्षेत्रीय जनता की मांग पर केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना के लिये उनके द्वारा निरन्तर अनुरोध किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना से इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध हो पायेगी तथा क्षेत्र को नई पहचान भी मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा का अनुकूल शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण के साथ नवाचार से जोड़ा जा रहा है ताकि छात्रों को अच्छी शिक्षा के साथ शिक्षा का उचित माहौल उपलब्ध हो सके।

More Stories
रायपुर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का चंद घंटे में खुलासा, संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मामा ने की भांजे की हत्या, घटना को अंजाम देने वाले मामा सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की