देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशो पर उत्तराखंड में चलाए जा रहे अभियान *”ऑपरेशन क्लानेमि”* के तहत देवभूमि उत्तराखंड मे धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ कार्रवाई हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनाँक 16/08/25 को क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा एक व्यक्ति, जो अपने आप को बाबा बता रहा था तथा समस्याओं का हल करने का आश्वासन देकर, राशि के नग/ पत्थर देकर लोगों से पैसे ऐंठने का प्रयास कर रहा था, को *”ऑपरेशन क्लानेमि”* के तहत धारा 172 bnss में गिरफ्तार कर थाने लाया गया, जिसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता अभियुक्त*
बबलू पुत्र टिप्पन सिंह निवासी लक्ष्मीपुर चोर खाला, सपेरा बस्ती, थाना सहसपुर, देहरादून

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा