देहरादून
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का देहरादून पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। वन अनुसंधान संस्थान के अतिथि गृह में मिलने पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को केदारनाथ जी की प्रतिकृति एवं उत्तराखंड में निर्मित मिलेट उत्पाद की किट भेंट की। इस बीच दोनों के बीच उत्तराखंड के कई समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी और छावनी परिषद देहरादून के पूर्व उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता भी उपस्थित रहे।

More Stories
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के किसानों के खातों में पहुंची 159 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि, उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ: मुख्यमंत्री