देहरादून
उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिरकण द्वारा निर्माणाधीन आढत बाजार की समीक्षा बैठक अपने कक्ष में ली गयी जिस पर विभागीय अधिकारियों द्वारा उपाध्यक्ष को कार्य प्रगति की जानकारी दी गयी तदोपरांत उपाध्यक्ष द्वारा कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए गये:-
1. उपाध्यक्ष को अवगत कराया गया कि आढत बाजार कार्य में 60 प्रतिशत प्लाॅटिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
2. साथ ही उपाध्यक्ष द्वारा 1 माह में अवशेष प्लाॅटिंग, एस0टी0पी0 ,पार्किंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।
3. हुडको से लिये जाने वाले लोन स्वीकृत कराये जाने की कार्यवाही को यथा शीघ्र पूर्ण कर ली जाये।
4. सभी भू-खण्डों हेतु कन्ट्रोल डिजाइन तैयार किये जाने के निर्देश दिये गये जिससे आढत बाजार की दुकानों में एक रूपता का समावेश हो सके।
5. बाजार निर्माण का कार्य पूर्ण करते हुये आवंटन से पूर्व लाभार्थियों के साथ एक संयुक्त रूप से बैठक की जाये।
6. कार्य को पूर्ण करते हुये लाभार्थियों को आवंटन की कार्यवाही माह अगस्त तक किये जाने के निर्देश भी दिये गये।
बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियन्ता एस0सी0एस0 राणा, लेखपाल नजीर अहमद, वास्तुविद प्रशान्त नौटियाल, निर्माणदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा