देहरादून
आज दिनांक 06/05/2025 को थाना प्रेमनगर को एक कॉलेज के छात्र द्वारा बिधौली प्रेमनगर स्थित ‘सुसाइड पॉइंट’ से लगभग 600 मीटर गहरी खाई में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।
घटना की सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा और स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारम्भ किया गया। मौके पर गहरी खाई, घने जंगल, वर्षा और अंधकार के कारण रेस्क्यू कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। छात्र के पास मोबाइल फोन सक्रिय होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तकनीकी सहायता से संभावित स्थान का पता लगाया गया।
सर्च अभियान के दौरान उक्त छात्र के खाई के मध्य एक पेड़ की डालियों के बीच फंसा हुआ पाया गया, जहाँ से उसका नीचे गिरना निश्चित रूप से जानलेवा हो सकता था। प्रेमनगर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए (SDRF) की सहायता ली गई। समन्वित प्रयासों एवं उच्च जोखिम वाले रेस्क्यू ऑपरेशन के माध्यम से थाना प्रेमनगर तथा SDRF की संयुक्त टीम द्वारा उक्त छात्र को खाई से सुरक्षित निकालकर चिकित्सकीय परीक्षण हेतु तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू