देहरादून
पहलगाम में हुई दुखद घटना में शामिल आतंकवादियों द्वारा आर्मी की वर्दी पहनकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी सभी दुकानों, जहां आर्मी/अद्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री की जाती हो, को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने तथा ऐसे सभी दुकान मालिकों को बिना आई0डी0 लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित वर्दी व अन्य सामान की बिक्री न करने की हिदायत देने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ऐसे सभी दुकानों को चिन्हित करते हुए उनके संचालकों को बिना आई0डी0 लिये किसी भी व्यक्ति को आर्मी/अर्द्ध सैनिक बलों व अन्य सुरक्षा एजेन्सियों से सम्बन्धित सामान की बिक्री न करने तथा उक्त निर्देशों का उल्लघंन करने पर उनके विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने की हिदायत दी जा रही है।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति