
देहरादून
कश्मीर के पहलगांव में हुयी दुखद घटना के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा वाहनो की चेकिंग के साथ साथ बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों आदि स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बम डिस्पोजल टीम के साथ सघन चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है।
पहलगांव में हुई घटना के संबंध में आमजन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर की जा रही पोस्टों के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियाये व्यक्त की जा रही है, पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी सर्तक दृष्टि रखी जा रही है।
उक्त दुखद घटना पर आमजन द्वारा अपनी प्रतिक्रिया दिया जाना स्वाभाविक है, परन्तु ऐसी पोस्टें, जिसमे लोगों द्वारा धार्मिक रूप से अथवा बदले की भावना से कटाक्ष किये गये है, ऐसी सभी पोस्टों की पुलिस द्वारा मॉनिटरिंग करते हुये उक्त सभी लोगों को ऐसी पोस्टे ना करने के सम्बन्ध में समझाया जा रहा है, साथ ही संयम बनाये रखने की अपील की जा रही है।
आमजन से दून पुलिस की अपील है कि दुख की इस घड़ी में सभी लोग साथ है, अतः सोशल मीडिया के माध्यम से किसी धर्म सम्प्रदाय के प्रति कोई ऐसी पोस्ट अथवा कमेंन्ट ना करें, जिससे किसी की धार्मिक भावनायें आहत हो अथवा धार्मिक उन्माद या साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो।
पुलिस द्वारा अब तक सोशल मीडिया के माध्यम से की गयी लगभग 25 आपत्तिजनक पोस्टों को हटवाते हुये उन्हे करने वाले व्यक्तियों की काउन्सलिंग की गयी है, यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर धार्मिक उन्माद फैलाने अथवा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है तो उसे नोटिस देते हुए उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा