देहरादून
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *”ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में नारकोटिक्स के अभियस्त अपराधी अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा ऐसे सभी अभियुक्तों की नियमित रूप से निगरानी हेतु उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न थानों पर नारकोटिक्स के अभियस्त अपराध में प्रकाश में आये 92 नशा तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।
आज दिनांक – 28/02/2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियो को अपने- अपने थाना क्षेत्रों में टीम गठित कर उक्त सभी हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन की कार्यवाही करते हुए उनकी वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस टीमों द्वारा उक्त सभी हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर उनकी वर्तमान स्थिती तथा उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। अभियान का दौरान सभी थाना क्षेत्र में 79 हिस्ट्रीशीटर मौजूद मिले, जिनके द्वारा वर्तमान में छोटे मोटे कार्य कर जीवन यापन किया जा रहा है, 03 हिस्ट्रीशीटर जेल मे तथा 08 हिस्ट्रीशीटरों के जनपद से अन्यत्र जाने की जानकारी मिली, जबकि 02 हिस्ट्रीशीटरों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई, उक्त लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश हेतु पुलिस टीमों का गठन कर जानकारी जुटाई जा रही है। शेष मौजूद सभी हिस्ट्रीशीटरों को भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में लिप्त न होने के सम्बन्ध में सख्त चेतावनी दी गई, व इनके क्रियाकलाप/ गतिविधियों पर लगातार सघन निगरानी की जा रही है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा