देहरादून
पटेल नगर क्षेत्र से लापता हुए बुजुर्ग व्यक्ति श्यामलाल गुरुजी की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा पूर्व में 02 अभियुक्तों (1) अजय कुमार पुत्र रामलाल तथा (2) धनराज चावला पुत्र संजय चावला को देवबंद सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा मृतक श्यामलाल की हत्या के बाद उनके शव को देवबंद ले जाकर साखन की नहर में फेंकने की बात बताई गई थी, जिसके बाद से ही पुलिस द्वारा मृतक श्यामलाल गुरूजी के शव की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा था, साथ ही घटना के सम्बंध में नहर के आस पास के क्षेत्रों के थानो को सूचित करते हुए शव की तलाश हेतु अवगत कराया गया था, साथ ही घटना से जुडे साक्ष्यों के संकलन के लिये पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों के मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर उनका 03 दिवस का पुलिस कस्टडी रिमाण्ड लिया गया था।
इस दौरान आज दिनांक 20-02-2025 को पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सहारनपुर में थाना बडगांव पुलिस द्वारा दिनांक 17/2/25 को नहर से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया था, उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मृतक श्यामलाल के परिजनो/पीसीआर में लिए अभियुक्तों से उक्त शव व साक्ष्यों की शिनाख्त करवाई गई, जिनके द्वारा उसकी शिनाख्त मृतक श्यामलाल के रूप में की गई। पुलिस द्वारा मृतक के पोस्टमार्टम की कार्यवाही करवाते हुए शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
संदिग्धों की तलाश हेतु अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 21 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत उच्चाधिकारियों द्वारा सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल को किया ब्रीफ