देहरादून
आज कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल का धुंआधार प्रचार जारी है इसी कड़ी में वीरेंद्र पोखरियाल ने वार्ड संख्या 13,14, 15 में सभी पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में पदयात्रा करके आर्य नगर करनपुर अंबेडकर नगर और डालनवाला में प्रचार प्रसार किया। इस दौरान वीरेंद्र पोखरियाल ने लोगों से उन्हें समर्थन और आशीर्वाद दिए जाने की अपील की साथ ही साथ ही कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों को जिताकर नगर निगम भेजने की बात कही।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा,मानवेंद्र शाह, अभिनव थापर, ललित भद्री, मोहन काला, साद सिद्दीकी, विजेंद्र चौहान, अजय सूद, विनीत भट्ट,संजय गौतम, अशोक कुमार आदि ने जन सम्पर्क में भाग लिया।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं