देहरादून
दिनांक 08/11/2024 को शिकायतकर्ता द्वारा थाने पर आकर एक लिखित तहरीर दी की उनकी नाबालिक पुत्री के साथ अंकुश नाम के व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किया तथा घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। लिखित तहरीर के आधार पर थाना मसूरी पर मु०अ०सं०- 54/24 धारा 65(1)/351(2) BNS,3(क)/4(2) पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरागरसी/पता रसी कर आज दिनांक 09/11/2024 को अभियुक्त को बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
अंकुश काम्बोज पुत्र अरविंद काम्बोज निवासी औरंगाबाद, शेरपुर, खानाजदपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 38 वर्ष
*पुलिस टीम :-*
1- म०उ०नि० भावना, कोतवाली राजपुर
2- उ०नि० ओमवीर चौधरी, कोतवाली मसूरी
3- कां० चंद्रवीर
4- कां० आशीष शर्मा, एसओजी देहरादून ।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित