देहरादून : संयुक्त प्रयासों से ही मिलता है उत्कृष्ठ सम्मान यह बात स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा टिहरी गढ़वाल स्थित उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर को मातृ एवं नवजात शिशु देखभाल के क्षेत्र में उत्कृष्टता हेतु प्रतिष्ठित LaQshya ( Labour Room Quality Improvement Initiative ) National Certification पुरस्कार से सम्मानित के दौरान कही। इस सम्मान के माध्यम से अस्पताल की गुणवत्तापूर्ण सेवाओं, सुरक्षित प्रसव प्रक्रियाओं और नवजात शिशु देखभाल में किए गए अद्वितीय सुधारों की सराहना की गई है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ( NHM ) उत्तराखंड की ओर से मिशन निदेशक, स्वाति एस. भदौरिया ने उप जिला चिकित्सालय, नरेंद्रनगर की पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा,‘‘ LaQshya अवार्ड से सम्मानित होना हमारे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए गौरव का विषय है। यह पुरस्कार मातृ और शिशु स्वास्थ्य देखभाल में उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नरेंद्रनगर का उप जिला चिकित्सालय इस क्षेत्र में अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के लिए एक आदर्श बन गया है।’’
LaQshya योजना का उद्देश्य प्रसव गृहों (लेबर रूम) और ऑपरेशन थिएटर्स में उच्च गुणवत्ता वाली देखभाल सुनिश्चित करना है, ताकि प्रसव प्रक्रिया और नवजात शिशु देखभाल में बेहतर परिणाम मिल सकें। नरेंद्रनगर के उप जिला चिकित्सालय ने इस पहल के तहत सभी आवश्यक मानकों को पूरा किया है, जिनमें माताओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, सेवाओं का समयबद्ध वितरण और मानवीय दृष्टिकोण से देखभाल शामिल हैं। यह सर्टिफिकेशन अस्पताल में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के प्रति प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।
इस सर्टिफिकेशन से स्थानीय समुदाय के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का मार्ग प्रशस्त होगा। इससे अस्पताल में प्रसव और शिशु देखभाल सेवाओं में और सुधार होगा, जिससे गर्भवती महिलाओं और उनके परिवारों का भरोसा और अधिक बढ़ेगा।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां