देहरादून
दिनांक- 07.09.2024 को वादी निवासी सहसपुर द्वारा थाना सहसपुर पर लिखित सूचना दी गई कि उनकी नाबालिक 14 वर्षीय पुत्री को विशाल पुत्र सतीश निवासी ताल्हापुर बिहारीगढ़ जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा उसका साथी परवेज पुत्र वारिश निवासी शेरपुर, बिहारीगढ़, सहारनपुर बहला फुसलाकर भगाकर ले गये हैं। सूचना पर थाना सहसपुर पर तत्काल मु0अ0सं0-266/2024 धारा 137(2)/352 भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया।
घटना की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल नाबालिक युवती की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा इलेक्ट्रानिक सर्विलासं की सहायता से अभियुक्तों के सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से घटना में शामिल अभियुक्त विशाल पुत्र सतीश निवासी ग्राम ताल्हापुर बिहारीगढ़ सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष को पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से नाबालिग युवती को बरामद किया गया। पूछताछ में नाबालिक युवती ने अभियुक्त द्वारा उसके साथ दुराचार किये जाने की बात बतायी गयी, जिस पर अभियोग में धारा 65(1) बीएनएस व 5 बी/6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- विशाल पुत्र सतीश निवासी ग्राम ताल्हापुर बिहारीगढ़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष ।
*पुलिस टीम:-*
1- उ0नि0 राजेश असवाल,
2- हे0का0 नवीन कुमार
3- कां0 सचिन कुमार
4- म0का0 संगीता आर्य

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा