देहरादून
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों ने कार्य बहिष्कार किया हुआ है और इसकी के चलते प्रदेश के विकास कार्य भी बाधित हो रहे है। इसी कड़ी में आज ठेकेदारों का एक प्रतिनिधि मंडल कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मिला और उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। ठेकेदारों का कहना था कि सरकार बड़े-बड़े टेंडर निकाल रही है जोकि बाहर की कंपनियों को दिए जा रहे है जिससे कि प्रदेश के छोटे ठेकेदारो को कार्य नही मिल रहा है जिससे उनके आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ठेकेदारों के कहना था कि पहाड़ के लोगों का मुख्य व्यवसाय ठेकेदारी ही है और यदि उन्हें कार्य नही मिलता तो पहाड़ में पलायन बढेगा। ठेकेदारों का कहना की वे सभी कैबिनेट मंत्रियों से मिलकर अपनी बात उनके आगे रख रहे है जिससे कि सरकार उनकी परेशानियों को समझ कर बड़े टेंडरों को छोटा करे जिससे कि छोटे ठेकेदारों को रोजगार मिल सके। ठेकेदारों ने ये भी कहा कि आगे चारधाम यात्रा भी शुरू होने वाली है यदि सरकार उनकी मांग पर कोई गौर नही करती तो इसका असर यात्रा पर भी पड़ेगा। ठेकेदारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पूरी नही होती तो वे अपने आंदोलन को और अधिक तेज करेंगे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा