
हरिद्वार
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने आज ज्वालापुर पीठ बाजार में श्री गणपति परिवार द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव में भाग लिया… उन्होंने श्री गणेश भगवान की पूजा अर्चना की और कहा कि गणेश भगवान ही हैं जिनकी पूजा सबसे पहले की जाती है और वह सब के विघ्न हरते हैं.. श्री भट्ट दोपहर में पीठ बाजार पहुंचे जहां गणपति परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद महेंद्र भट्ट ने पूजा अर्चना की।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट लोकतंत्र सेनानी ओर वरिष्ठ पत्रकार मधुकांत प्रेमी के आवास पर भी गए..,जहां काफी देर तक उनसे कई विषयों पर चर्चा की। महेंद्र भट्ट का स्वागत करने वालों में गणपति परिवार के सविंदर कुमार .अवनीश प्रेमी..संतोष साहू, सुमित वर्मा. अविरल प्रेमी आराध्या प्रेमी, संजय वर्मा. राधे.हरिओम बिजेंदर, नंदलाल कौशल समेत कई सदस्य शामिल रहे।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप गोयल..महामंत्री आशुतोष शर्मा, उज्ज्वल पंडित और पूर्व पार्षद लोकेश पाल मौजूद रहे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू