ऋषिकेश
प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर वहां पायी गई कई तरह की खामियों को देखते हुए उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छत से पानी टपकने और ऊपर की मंजिलों में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने पर और जगह-जगह पानी रुकने से नाराज़ श्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की कमियों को तुरंत दुरुस्त किया जाये। उन्होंने हिदायत दी कि सुस्त चाल से चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये और शौचालयों में भी व्यवस्थायें ठीक की जायें।
इस अवसर मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मनोज ध्यानी, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, प्रदेश आई टी प्रकोष्ठ के संयोजक कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष संजीव सिलस्वाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह “धीरू” आदि मौजूद थे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू