हरिद्वार
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के खड़खड़ी घाट में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी।
उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनका ढांढस बंधाया और केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेनि) सरिता पवार, कर्नल वीरेंद्र भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा