देहरादून
हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बीजापुर गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात में पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क पर चर्चा की गई।
हिमाचल के लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम मंत्री सतपाल महाराज की बुद्धवार को बीजापुर गेस्ट हाउस में शिष्टाचार भेंट के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तराखंड के चांइशील घाटी से हिमाचल को जोड़ने वाली सड़क और पौंटा नेशनल हाईवे पर भी चर्चा हुई।
महाराज ने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर हिमालय की गोद में बसी चांइशील घाटी उत्तरकाशी, देहरादून (उत्तराखंड) और शिमला (हिमाचल प्रदेश) जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी हुई है। यहां जाने के लिए पर्यटक उत्तराखंड के बजाय हिमाचल के रास्ते जाते हैं। साहसिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण चांइशील घाटी में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां दूर-दूर तक फैले खूबसूरत पहाड़, मीलों लंबे बुग्याल (मखमली घास के मैदान), जल धाराएं व दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भरपूर खजाना मौजूद है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक