देहरादून
आज दिनांक 25/6/ 2024 की सांय प्रभात पुंडीर छात्र ग्राफिक एरा को ग्राफिक एरा के पास एक मूकबधिर बालिका उम्र लगभग 06 वर्ष अकेली घूमती हुई मिली । प्रभात पुंडीर द्वारा गुमशुदा बालिका को थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस के सुपुर्द किया गया तथा बच्ची के परिजनों की तलाश करने का आग्रह किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त बच्ची की फोटो सभी व्हाट्सएप ग्रुप में तलाश हेतु प्रेषित की गई तथा ग्राफिक एरा कॉलेज के आसपास स्थानीय व्यक्तियों से बच्ची के बारे में जानकारी की गई। काफी कड़ी मशक्कत के उपरांत पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी प्राप्त हुई जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा बच्ची के परिजनों को थाने पर बुलाकर गुमशुदा बालिका को सुरक्षित उसकी माता के सुपुर्द किया गया बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की गई

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न