देहरादून
आज “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस“ के शुभ अवसर पर, राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में “स्वयं और समाज के लिए योग“ थीम के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा एवं बड़ी संख्या में स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कर श्रीमती रेखा आर्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “योग“ आध्यात्मिक उन्नति, शारीरिक व मानसिक सशक्तिकरण एवं ऊर्जावान व स्वस्थ भारत शरीर के निर्माण का एक अद्भुत माध्यम है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे स्वयं योग को जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहें और दूसरों को भी योग के प्रति जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में, योग अब विश्व भर में फैल रहा है और लोगों को निरोग बना रहा है।
कार्यक्रम के दौरान, स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्रों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा, योग गुरुओं द्वारा उपस्थित लोगों को योगासनों का अभ्यास भी करवाया गया।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर, निदेशक WECD प्रशांत आर्य, अजय अग्रवाल सहित समस्त विभागीय अधिकारी और आंगनबाड़ी बहने उपस्थित रहीं।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री