देहरादून
लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड दौरा लगातार जारी है। प्रधानमंत्री आज महीने में दूसरी बार उत्तराखंड पहुंचे जहां उन्होंने ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री के इस दूसरे दौरे पर भी अंकिता भंडारी मुद्दे पर बात न किए जाने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है । कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अंकिता भंडारी मुद्दे पर जवाब नहीं देती। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने कहा की सरकार ने हमेशा अंकिता भंडारी मुद्दे को दबाने की कोशिश की है ।उन्होंने कहा की महिला कांग्रेस और पूरी कांग्रेस ने इस मुद्दे को उठाया है , और लोगों के मन में भी ये मुद्दा है । लेकिन चाहे अंकिता भंडारी हत्याकांड हो या फिर यूपी की बात हो इस पार्टी के लोग अगर इसमें संलिप्त होते हैं तो इन्हें लगता है कि यह अपराध नहीं है ।उन्होंने कहा की ये सरकार ऐसे मामलों को रोकने की जगह इस पर पर्दा डाल कर बचाने की कोशिश करते हैं ।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां