सितारगंज
नानकमत्ता में बीते 28 मार्च को डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल चार सहयोगियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है वही मुख्य दो आरोपी जिनके द्वारा हत्या की गई वह फरार है।
वही एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टी सी ने नानकमत्ता थाना पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में जानकारी दी हैं।
एसपी मंजूनाथ टी सी ने बताया बीते 28 मार्च की सुबह 6:30 बजे नानकमत्ता गुरुद्वारा डेरा कर सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की दो अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसके खुलासे के लिए टीमों का गठन कर पंजाब ,हरियाणा ,उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में दबिश दी जा रही थी । साथ ही इस वारदात में अन्य कौन कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही थी ।वही सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के सहयोगियों को पकड़ने में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की ।जिसमे घटना में शामिल जिन्होंने आरोपियों को शरण दी तथा घटना को अंजाम देने के दौरान स्थानीय डेरा सेवादार जिसके द्वारा आरोपियों को बाबा तरसेम सिंह के बारे में पूरी जानकारी दी गई के साथ ही तीन अन्य आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। वही मुख्य दोनो आरोपियों पर एक एक लाख का इनाम घोषित किया गया है ।पकड़े गए आरोपी उत्तरप्रदेश शाहजहापुर तथा पीलीभीत जिले के है। सभी आरोपियों का अपराधिक रिकोर्ड है था मुख्य आरोपी जिन्होंने घटना को अंजाम दिया वह पंजाब के सर्वजीत सिंह था अमरजीत सिंह है जिनके ऊपर लगभग 15 से अधिक मुकदमे दर्ज है ।घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपियों की सहायता के लिए उपयोग की गई कार को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश