देहरादून
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ0 आयुष अग्रवाल द्वारा होली मिलन के अवसर पर एसटीएफ टीमों द्वारा पकड़े गये ईनामी अपराधियों में सराहनीय कार्य करने वाले एसटीएफ कर्मियों को उनकी ईनाम की राशियों को देकर उनकी खुशियों में होली के रंग बिखेर दिये।*
ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल की अगुवाई में एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा अब तक उत्तराखण्ड राज्य के 64 शातिर ईनामी अपराधियों को पकड़कर सलाखों के पीछें भेजा गया है।* जिसमें से 02 लाख रूपये के 02, 01 लाख रूपये के 05, 50 हजार रूपये के 09, 25 हजार रूपये के 27, 15 हजार रूपये के 04, 10 हजार रूपये के 13 एवं 05 हजार रूपये के 04 कुल 22 लाख 35हजार रुपए के शातिर एवं कुख्यात ईनामी अपराधियों को पकड़ा गया है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा एसटीएफ टीमों को उनके किये गये कार्यो की सराहना करते हुये सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय से स्वीकृत किए गए 04 लाख 05 हजार रूपये ईनामी धनराशि को होली मिलन कार्यक्रम के अवसर पर वितरित किया गया।* ईनामी राशि से पुरूकृत होने वाले अधिकारियों में निरीक्षक अबुल कलाम, उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, उपनिरीक्षक यादविन्द्र बाजवा, उपनिरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, ,अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र भारती, अपर उपनिरीक्षक हितेष कुमार, हे0कां0संजय कुमार, हे0कां0प्रमोद कुमार, हे0कां0 देवेन्द्र मंमगाई, हे0कां0 महेन्द्र नेगी, हे0कां0 बिजेन्द्र कुमार, हे0कां0अनूप भाटी, हे0कां0 मोहन असवाल और अन्य कर्मचारीगण हैं।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
डोईवाला पुलिस व आरपीएफ (RPF) की संयुक्त टीम ने किया फर्जी सहायक सुरक्षा आयुक्त को गिरफ्तार, अस्सिटेन्ट कमाण्डेट बनकर ठगी करने की फिराक मे था अभियुक्त
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं