देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक 10/03/2024 की प्रातः दून पुलिस द्वारा संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों तथा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। लगभग 06 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर टू डोर जाकर कुल 4209 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई। इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 442 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 44 लाख 20 हज़ार ₹ का जुर्माना वसूला गया।
अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 301 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई, साथ ही 176 व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 62,500 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री