
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर आज दिनांक: 17-02-24 को एएनटीएफ देहरादून की टीम द्वारा थाना बसन्त विहार तथा कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासन द्वारा जारी नई गाइड लाइन के अनुसार नशा मुक्ति केंद्रों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये। साथ ही नशा मुक्ति केन्द्रों में दाखिल मरीजों की कॉउंसलिंग करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी, साथ ही उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर दो नशा मुक्ति केंद्रों *नई सुबह व जीवन संजीवनी* के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उनका 10-10 हजार रू0 के चालान किया गया।
*चैकिंग टीम (एएनटीएफ)*
1- उप निरीक्षक दीपक मैठानी
2- उप निरीक्षक प्रेरणा चौधरी
3- मुख्य आरक्षी गौरव चौधरी
4- आरक्षी मोहित
5- आरक्षी मनोज
6- आरक्षी अहसान

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित