देहरादून
सीनियर आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर थाना राजपुर में केस दर्ज हो गया है। बता दें पिछले दिनों सुशांत पटनायक पर महिलाकर्मी ने छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे. जिसके बाद से ही ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा हुआ था।
जहां एक तरफ देहरादून जिलाधिकारी के स्तर पर इसकी जांच शुरू की गई तो वहीं अब युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भी इस मामले में धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पहले ही शासन ने देहरादून की जिला स्तरीय कमेटी को जांच के लिए पत्र लिख दिया था।उधर युवती ने पुलिस को भी तहरीर दी थी. ऐसे में खबर है कि पुलिस ने प्राथमिक जांच करने के बाद प्रकरण पर अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले में अब पुलिस भी मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच को आगे बढ़ाएगी।
हाल ही में महिला कर्मचारी ने आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक पर छेड़छाड़ का आरोप लगया था।पूरा मामला सामने आने के बाद शासन ने सुशांत पटनायक को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से हटा दिया था और उन्हें वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक हाफ के कार्यालय में अटैच किया गया था।इस प्रकरण में एक तरफ पहले ही जिला स्तरीय कमेटी सीडीओ देहरादून की अध्यक्षता में जांच कर रही है, तो वहीं अब पुलिस भी प्रकरण पर अपने स्तर से जांच करने वाली है।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश