देहरादून
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने आज दिनांक 01.02.2024 को अपराहन 3ः00 बजे कांजीहाउस गौशाला का औचक निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
*नगर आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश*
1. नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि कांजीहाउस गौशाला में घायल पशुओं का हर सम्भव उपचार किया जाए।
2. कांजीहाउस गौशाला में आश्रित पशुओं हेतु भरपूर मात्रा में भोजन, पानी की व्यवस्था की जाय।
3. नगर आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियंता को कांजीहाउस में तत्काल भूसा स्टोर का निर्माण करने के निर्देश दिये।
4. नगर आयुक्त द्वारा अधिशासी अभियंता को कांजीहाउस के जीर्ण-शीर्ण पुराने शेडो के स्थान पर नये शेडों का आंगणन तैयार कर आवश्यक कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश।
5. नगर आयुक्त द्वारा कांजीहाउस में पानी की समुचित व्यवस्था हेतु तत्काल बौरवैल लगाने के दिये निर्देश।
6. नगर आयुक्त द्वारा देखा गया कि घायल पशुओं को उडाये गये कम्बल पुराने हो चुके थे जिस पर उन्होंने वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी को तत्काल पशुओं को ठण्ड से बचाव हेतु नये कम्बल और मैट खरीदने के निर्देश दिये।
7. नगर आयुक्त द्वारा कांजीहाउस में अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये।
*नगर निगम के कांजीहाउस गौशाला में आश्रित पशुओं का पूरा ध्यान रखने के निर्देश वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी को दिये है तथा कांजीहाउस गौशाला की व्यवस्था सुधारने का और अधिक प्रयास किया जायेगा भविष्य में भी यदि कांजीहाउस गौशाला का संचालन किसी अन्य संस्था के द्वारा किये जाने की स्थिति में भी यहां पर आश्रित पशुओं की स्थिति का निरीक्षण नगर निगम द्वारा पूरी तत्परता से किया जायेगा।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री